Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
hemant.suman
बारां में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CMC Global Market ट्रेडिंग एप में मुनाफे का झांसा देकर 92.75 लाख की साइबर ठगी, डॉक्टर, इंजीनियर, फिजियोथेरेपिस्ट समेत 4 गिरफ्तार
Sangod, Kota
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने 56 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास सांगोद में बहाई जा रही विकास की अनवरत गंगा; केंद्र, राज्य और स्थानीय नेतृत्व की 'ट्रिपल इंजन' सरकार से क्षेत्र में तेज़ हुई प्रगति की रफ्तार ऊर्जा मंत्री का जनप्रतिनिधियों और युवाओं से आह्वान- 'पद की लालसा छोड़ माँ भारती और जनता की निष्काम सेवा का संकल्प लेकर मैदान में आएँ' हरीश चन्द्र सागर परियोजना के तृतीय चरण का शुभारंभ; 33 केवी के 4 नए जीएसएस व ग्रामीण संपर्क सड़कों की रखी आधारशिला 'ट्रिपल इंजन' सरकार से सांगोद में विकास की अनवरत गंगा: ऊर्जा मंत्री नागर सांगोद, 2 अक्टूबर। सांगोद विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कोटड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति (लक्ष्मीपुरा) में भव्य समारोह के बीच 56 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान में जो प्रशासनिक और राजनीतिक परिवर्तन आया है, उसका प्रत्यक्ष परिणाम आज गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक दिखाई दे रहा है। सांगोद विधानसभा क्षेत्र में विकास की अनवरत गंगा बह रही है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और संवेदनशील मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की 'डबल इंजन' सरकार ने क्षेत्र के लिए विकास का खजाना खोल दिया है। उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी के गौरव और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के निरंतर मार्गदर्शन से सांगोद और दीगोद की दिशा व दशा पूरी तरह बदल चुकी है। आगामी पंचायती राज चुनावों में जनता के आशीर्वाद से हर पंचायत में 'कमल' खिलने पर यह व्यवस्था 'ट्रिपल इंजन' की रफ्तार से तीन गुनी गति से काम करेगी। *राजनीति सत्ता का साधन नहीं, निस्वार्थ जनसेवा का माध्यम* मंत्री नागर ने युवाओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में आने वाले साथी किसी पद की लालसा से न आएँ, बल्कि निष्काम सेवा का पवित्र संकल्प लेकर मैदान में उतरें। पद और अधिकार आते-जाते रहते हैं, लेकिन जनता के दिलों में स्थायी जगह केवल निस्वार्थ भाव से की गई सेवा से ही बनती है। हमारी सरकार तुष्टिकरण नहीं, बल्कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र पर काम कर रही है। सांगोद को पूरे प्रदेश में विकास का मॉडल क्षेत्र बनाना ही हमारा ध्येय है। *मुख्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास* समारोह के दौरान ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र में कृषि, बिजली और सड़क तंत्र को मजबूत करने वाले कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। उन्होंने हरीश चन्द्र सागर परियोजना के तृतीय चरण के अंतर्गत मुख्य नहर व माइनरों में पक्की लाइनिंग हेतु 21.77 करोड़ रुपए का कार्यादेश जारी कर काम शुरू कराया गया। जिससे 50 से अधिक गाँवों के किसानों को अंतिम छोर तक पानी मिलेगा। इसके साथ ही, चतरपुरा, राजगढ़, घाटोलिया और अमृतकुआं में लगभग 15.6 करोड़ रुपए की लागत से 4 नए 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया गया। जिससे बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या खत्म होगी। इस दौरान हींगी से सहीपुर डामरीकरण सड़क (2 करोड़ रु.) सहित दीगोद, हरिपुरा, जोगड़ी, डाबरीकलां, लसेड़िया व सूण्डक्या क्षेत्र में नई जीएसबी सड़कों के निर्माण की आधारशिला रखी गई।
Sangod, Kota | Oct 2, 2026
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को नगरपालिका सांगोद के नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों की बैठक ली। बैठक के दौरान नगर के सुनियोजित विकास, वार्डों में समयबद्ध सफाई व्यवस्था, जनसमस्याओं के निराकरण एवं प्राप्त सुझावों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एक जनप्रतिनिधि के रूप में हमारा संकल्प है कि नगर का प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। #Sangod #नगरपालिकासांगोद #Heeralalnagar
Sangod, Kota | Oct 2, 2026
महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि* सांगोद। राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष मनोज सुवालका के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांधी चौराहा सांगोद पर एकत्रित हुए। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह जी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत एवं जिला महासचिव अफसार प्रधान, नगर प्रभारी जगदीश नागर, पूर्व पार्षद भेरूलाल सुमन, जिला प्रवक्ता अंकुश शर्मा पार्षद बृजमोहन रेगर, कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष देवलाल गुर्जर, सत्यनारायण मेहता सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन की नई दिशा दी तथा समाज में सर्वधर्म समभाव, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया। उनका प्रसिद्ध आह्वान “जय जवान, जय किसान” आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, शांति, भाईचारे एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव सिद्धार्थ सुवालका पार्षद सलीम अंसारी, राजमल मेहता, पार्षद उदल सिंह मीणा, पार्षद भवानी शंकर रेगर, नगर संगठन महासचिव निरंजन जैन, पार्षद रविंद्र मेहता, चंद्रप्रकाश नागर हरिपुरा, नोमान खान, नगर सचिव इकबाल सिंगीवाला, नगर सचिव युसूफ अली, वसीम जलाल, पूर्व पार्षद दिनेश सुमन, पार्षद शहजाद अंसारी, मंजूर अहमद, डॉक्टर इलियास, राधेश्याम नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद
Sangod, Kota | Oct 2, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक एसी कोच बस के शुक्रवार को दुर्घटनाग्रसित होने का मामला सामने आया है. घटनाक्रम कोटा जिले के कैथून थाना इलाके में हुआ है. सभी टूरिस्ट जयपुर निवासी हैं और गुजरात में सरदार पटेल की स्मृति में बने स्टेचू ऑफ यूनिटी से वापस लौट रहे थे. पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आ जाने के चलते एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गई, जिससे बस दुर्घटना ग्रसित हो गई है. इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे. हालांकि, कोई चोटिल नहीं हुआ है.
Sangod, Kota | Oct 2, 2026
बारां में में फिर पटरी पर आई घर घर कचरा संग्रहन व्यवस्था सभापति शीतल राठौर ने अधिकारियों की बैठक ले फिर से शुरू करवाये वाहन नगर परिषद में वाहन चालकों का ठेका समाप्त होने के बाद कल ठप्प हुआ था कार्य उपसभापति तेजेश सुमन ने पूल शाखा से वाहनों को किया रवाना।
Sangod, Kota | Oct 2, 2026
देवलीमांजी पुलिस ने ट्रांसफार्मर उपकरण व तेल चोरी के आरोपियों से करवाई मौका तस्दीक आरोपियों को न्यायालय ने सौंपा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर देवलीमांझी पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर SHO गिरिराज शर्मा के नेतृत्व मे कार्रवाई उपकरण चुराने वाले गिरोह के दो आरोपियों—ललित बागड़ी (21) और अरविंद मोग्या (26)—को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएचओ गिरिराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल की तस्दीक कर ली है। फिलहाल रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी के माल की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ जारी है।
Sangod, Kota | Oct 2, 2026
बारां के शाहबाद क्षेत्र के देवरी नेशनल हाईवे पर तीन ट्रक आपस में टकराए गाय को बचाने के चक्कर में असंतुलित हुआ ट्रक। देवरी के कस्बा थाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना शिवपुरी से कोटा की तरफ जा रहे थे ट्रक, तीनों ट्रक एक ही साइड चल रहे थे पीछे से लगी टक्कर किसी को नहीं हुई जनहानि देवरी पुलिस मौके पर मौजूद।
Sangod, Kota | Oct 2, 2026
कोटा में न्यायालय के आदेश पर चौथी बार फिर नईमुद्दीन गुड्डू ने संभाला लाडपुरा प्रधान का पद कोटा के लाड़पुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को चौथी बार प्रधान पद का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद गुड्डू ने इसे न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव में अपना जनादेश दिया है और आगामी पंचायत चुनाव में भी जनता अपना फैसला सुनाएगी। पदभार ग्रहण करने के दौरान उनके समर्थकों ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आशु गंभीर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुईजुद्दीन समेत बड़ी संख्या में लाडपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पार्षद गणों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
Sangod, Kota | Oct 2, 2026
झालावाड के कामखेड़ा बालाजी पर पूजा अर्चना करने के बाद नरेश मीणा ने किसान यात्रा शुरू की Public Updates 24 Naresh Meena Harish Banti
Sangod, Kota | Oct 2, 2026