स्नाइपर जैसे गन के साथ उज्वल कुमार गिरफ्तार।
बिहार/मोतिहारी। हत्या रंगदारी और लूट जैसे कई मामलों में नामजद अभियुक्त रह चुके एवं आपराधिक छवि रखने वाले उज्जवल कुमार, पिता स्वर्गीय प्रमोद कुमार सिंह, साकिन -चैलाहा, बाबू टोला, वार्ड नंबर-1, थाना- बंजरिया जिला-पूर्वी चंपारण, मोतिहारी को स्नाइपर जैसे हथियार रखने, उसको लहराने एवम् लोगों को भय में डालकर रंगदारी करने के आरोप में उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।