🚨 गोपालगंज में बढ़ता अपराध, लोगों में दहशत!
गोपालगंज के NH-227A रामजानकी पथ स्थित सत्तर घाट पुल के पास पिछले चार दिनों में लूट की तीन वारदातों ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर राहगीरों से कभी बाइक तो कभी मोबाइल फोन लूट लिए।
हालांकि घटनास्थल बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में नहीं आता, लेकिन पुल से आने-जाने वाले बैकुंठपुर क्षेत्र के लोगों में दहशत है। संभावित खतरे को देखते हुए बैकुंठपुर पुलिस अलर्ट मोड में है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
📌 आखिर NH-227A पर लगातार हो रही वारदातों पर कब लगेगी लगाम?
📲 ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए जुड़े रहें News4Bihar के साथ।
#Gopalganj #Baikunthpur #CrimeNews #BiharCrime #RamJankiPath #NH227A #BiharNews #News4Bihar #LatestNews #BreakingNews
Chapra, Saran | Aug 4, 2026