झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के बासकाडी गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने 30 वर्षीय प्रदीप पर लाठी, डंडों और सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर तक टूट गए। घायल प्रदीप को उपचार के लिए कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Ladpura, Kota | Jun 3, 2026