पलवल में ACB ने 2 पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिसवाले डायल-112 की गाड़ी पर तैनात थे। गुरुवार को पुलिसवालों ने स्कूटी छोड़ने के नाम पर शिकायतकर्ता को सुनसान जगह बुलाया। शिकायतकर्ता से पैसे लेते ही ACB की टीम ने कॉन्स्टेबल हरीश को दबोच लिया। अधिकारियों का कहना है कि हरीश से पूरे पैसे रिकवर कर लिए गए हैं। हरीश से पूछताछ के बाद ड्यूटी पर तैनात दूसरे कॉन्स्टेबल दीपक को भी अरेस्ट कर लिया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि कॉन्स्टेबल ने फोन कर पहले 10 हजार रुपए मांगे थे। इसके बाद 9 हजार रुपए में कॉन्स्टेबल रिश्वत के लिए मान गया।
#palwal #haryana #पुलिस #police#पलवल Nayab Saini The KurukshetraKurukshetra News कुरुक्षेत्रKurukshetra University Kurukshetraप्यारा हिंदुस्तान