जमुई में विकास के दावों पर सवाल: ग्रामीण चंदे से बना रहे चचरी पुल
जमुई के खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत के जतहर गांव में किऊल नदी पर ग्रामीण आज भी चंदे के पैसे से चचरी पुल बनाने को मजबूर हैं। हर बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का मुख्य सड़क संपर्क टूट जाता है, जिससे स्कूल, बाजार, राशन दुकान और अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और विधायक से स्थायी पुल की मांग की है, लेकिन आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने खुद बांस और चंदे के पैसे से पुल बनाना शुरू कर दिया है। यह सिर्फ एक चचरी पुल नहीं, बल्कि विकास के दावों पर एक बड़ा सवाल है।
#Jamui #Khaira #JamuiNews #BiharNews #BreakingNews #apnajamui #ग्रामीणोंकीआवाज #चचरीपुल #जमुई