
बिहार में शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर छात्र-युवा संसद, Gen-Z की आवाज बुलंद
“पटना में छात्र-युवा संसद, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर Gen-Z की हुंकार”
पटना: बिहार में शिक्षा और रोजगार समेत छात्र-युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर रविवार को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में छात्र-युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। AISA की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नाम ‘बिहार में गूंजेगी Gen-Z की आवाज’ रखा गया है।
कार्यक्रम में राज्यभर से करीब 5,000 छात्र-युवाओं के जुटने की बात कही गई है। कार्यक्रम में बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, फीस वृद्धि, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी पहुंचीं। उनके साथ 6 वर्षीय आदित्य की मौजूदगी भी चर्चा में रही। आदित्य इससे पहले 25 अगस्त के छात्र प्रदर्शन से जुड़े मामले को लेकर सुर्खियों में आया था और बाद में उसने मौन धरना भी दिया था।
आयोजकों का कहना है कि छात्र-युवाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों को मंच के माध्यम से मजबूती से उठाया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रम को लेकर युवाओं के बीच चर्चा देखने को मिल रही है।