कुल्लू: भुंतर की हुरला पंचायत में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग, एक ही परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से झुलसे
कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र की हुरला पंचायत में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य रसोई में खाना बना रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ABN NEWS
#BreakingNews #HimachalPradesh #Kullu #Bhuntar #Hurla #GasCylinder #FireAccident #CylinderLeak #HimachalNews #KulluNews #Accident #Emergency #ABNNews #LatestNews #IndiaNews
Kullu, Kullu | Jul 15, 2026