#अलीगढ़ में रसिक अपार्टमेंट की लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) सख्त हो गया है। एडीए के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने शहर के अपार्टमेंट, होटल, अस्पताल और व्यावसायिक परिसरों में लगी लिफ्टों की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। महानगर में संचालित 1000 से अधिक लिफ्टों का निरीक्षण किया जा रहा है।एडीए के अनुसार किसी भी भवन को चालू करने से पहले कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है, लेकिन शहर की 70 प्रतिशत से अधिक इमारतें बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के संचालित हो रही हैं। वर्ष 2024 के बाद कई बिल्डरों ने आवश्यक अनुमति लिए बिना ही भवनों का संचालन शुरू कर दिया।रामघाट रोड, मैरिस रोड, क्वार्सी, एटा चुंगी, सेंटर प्वाइंट, मेडिकल रोड और स्वर्ण जयंती नगर समेत कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#aligarhdailynews #AligarhNews #ViralFacebook #onfollowers #UpdateNews #UPNews
Koil, Aligarh | Jun 2, 2026