
#मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने शिक्षकों के अंतर-जिला स्थानांतरण (Inter-District Transfer) को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए ट्रांसफर आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी शिक्षक का तबादला दूसरे जिले में किए जाने से उसकी सेवा वरिष्ठता (Seniority) प्रभावित होती है, तो संबंधित विभाग को इस आपत्ति पर प्राथमिकता से विचार करना होगा। अदालत के इस आदेश से प्रदेश के उन तमाम शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है जो नियमों के फेर में अपनी वरिष्ठता खोने के डर से परेशान थे।
याचिकाकर्ता शिक्षक ने अदालत में दलील दी थी कि स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों के तहत जिले से बाहर तबादला होने की स्थिति में उनकी वर्षों की संचित वरिष्ठता समाप्त हो जाएगी और सूची में उनका नाम सबसे नीचे आ जाएगा। इससे भविष्य में मिलने वाली पदोन्नति और अन्य सेवा लाभों पर गंभीर असर पड़ेगा। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलील को जायज माना और शासन को निर्देश दिया कि वरिष्ठता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाए।
#breakingnewswala #MPHighCourt #मध्यप्रदेशNews #TeacherTransfer #MadhyaPradeshNews #SchoolEducationMP #HighCourtOrder #BNWTV