कर्मचारियों ने वर्षों तक पूरी निष्ठा से प्रदेश की सेवा की है। उनके परिश्रम और योगदान का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। सेवानिवृत्ति के बाद उनका जीवन सुरक्षित और सम्मानजनक हो, इसी उद्देश्य से हमने पहली ही कैबिनेट बैठक में OPS बहाल कर 1.36 लाख कर्मचारियों को राहत दी।
कर्मचारी हितों के लिए हमारी सरकार आगे भी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू