
उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबिता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के दौरान गांव बांसघाटी स्थित एक फार्म हाउस कॉलोनी में जेसीबी मशीन की सहायता से कच्चे रोड नेटवर्क तथा चारदीवारी को ध्वस्त किया गया।
यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार श्रीमती बबिता गुप्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर योजनाकार श्री डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार श्री अशोक कुमार, एफआई श्री मोहित शर्मा तथा भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीटीपी श्रीमती बबिता गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने अथवा कॉलोनी विकसित करने से पूर्व निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध निर्माण करता है अथवा अनधिकृत कॉलोनी विकसित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से सी.एल.यू./लाइसेंस की अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें और न ही अनधिकृत कॉलोनी विकसित करें।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia