#भामाशाहों_ने_बढ़ाया_सहयोग_का_हाथ, महनसर विद्यालय को भेंट की 6 कुर्सियां
विद्यालय विकास में जन सहयोग की सराहनीय पहल, प्रधानाचार्य ने जताया आभार
बिसाऊ। निकटवर्ती गांव महनसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विकास में सहयोग करते हुए भामाशाह शकील खान पुत्र यासीन खान, सत्तार खान एवं अयूब खान (बिसाऊ) ने विद्यालय को 6 कुर्सियां भेंट कीं। भामाशाहों के इस सहयोग से विद्यालय में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा विद्यार्थियों एवं स्टाफ को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ ने भामाशाहों के इस सराहनीय योगदान के लिए विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से शिक्षा संस्थानों का विकास संभव होता है और ऐसे प्रेरणादायक कार्य अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने भी भामाशाहों के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
#shekhawatiexpress #bissau #jhunjhunu #Update #UpdateNews #RajasthanNews #IndiaNews