
रांची में 12 जुलाई को होगा Students Marathon 2026, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
रांची में युवाओं को फिटनेस और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के लिए 'छात्रों की गूंज' की ओर से 12 जुलाई 2026 (रविवार) को Students Marathon 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।
आयोजकों ने बताया कि 5 किलोमीटर की मैराथन सुबह 6:00 बजे मोराबादी मैदान से शुरू होगी, जबकि प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग सुबह 5:30 बजे से होगी। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, सामाजिक भागीदारी और छात्र एकजुटता को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम विजेता को ₹15,000, द्वितीय को ₹10,000 और तृतीय स्थान पर ₹5,000 का पुरस्कार मिलेगा। दोनों वर्गों के शीर्ष पांच विजेताओं को स्मार्ट वॉच दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट मिलेगी और पंजीकरण पूरी तरह मुफ्त है।
सिटी कोऑर्डिनेटर कुमार राजा ने कहा कि यह केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, फिटनेस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का अभियान है। उन्होंने झारखंड के सभी छात्र-छात्राओं और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। आयोजन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की भी जानकारी दी गई।
#StudentsMarathon2026 #Ranchi #Morabadi #RanchiNews #Jharkhand #JharkhandNews #StudentPower #Youth #Fitness #Marathon #Running #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews #Congress #NSUI #YouthCongress #HealthyYouth #Sports #FacebookReels #InstagramReels #ViralPost #NewsUpdate #JharkhandUpdates