
पार्सल डिलीवर नहीं हुआ मैसेज आया है? ट्रैकिंग लिंक पर Click करने से पहले हो जाएं सावधान!
वर्तमान में साइबर ठग इंडिया पोस्ट (India Post), स्पीड पोस्ट या विभिन्न कूरियर एजेंसियों के नाम पर फर्जी मैसेज और लिंक भेजकर आमजन को निशाना बना रहे हैं।
मैसेज में यह दावा किया जाता है कि गलत पते के कारण आपका पार्सल रुक गया है और अपडेट करने के लिए दिए गए लिंक पर Click करें।
यह एक खतरनाक APK फाइल (Phishing Link) का जाल है, जिस पर Click करते ही फोन का पूरा कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है। इसके बाद डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने के नाम पर मात्र 10, 25 या 50 रुपये के ऑनलाइन भुगतान के बहाने आपकी बैंक डिटेल्स, यूपीआई पिन और ओटीपी चुराकर खाते खाली कर दिए जाते हैं।
सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान:
• अपने पार्सल को ट्रैक करने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट http://indiapost.gov.in का ही उपयोग करें।
• किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
• किसी के कहने पर Screen Sharing या Remote Access Apps (AnyDesk, TeamViewer आदि) इंस्टॉल न करें।
• बैंक खाता नंबर, CVV, ATM PIN या OTP जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
किसी भी संदेह की स्थिति में इंडिया पोस्ट के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 1800-266-6868 पर संपर्क करें।
यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना हो जाती है, तो तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#CyberCrime #CyberAwareness #DigitalSafety #PhishingScam #BalotraPolice