
बठिंडा में कुलदीप भाऊ हत्या मामला, आज शव पहुंचा मसीतां:गुरसेवक मर्डर से गर्माया विवाद, युवती ने साथियों संग घेरा, आरोपी फरार,...
हरियाणा के सिरसा जिले के मसीतां निवासी कुलदीप सिंह उर्फ भाऊ की बठिंडा-सिरसा बॉर्डर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या मामले में आज शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे बठिंडा से मृतक का शव सिरसा स्थित गांव में लाया गया।
गांव में देर शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अभी आरोपियों का पता नही चल पाया है और परिजन, ग्रामीण, रिश्तेदारों सहित काफी संख्या में लोग कल शुक्रवार से ही बठिंडा गए हुए थे। इस बारे में कुछ ग्रामीणों से बातचीत की गई, परंतु कोई कुछ बोल भी नहीं रहा और गांव वाले भी जानकारी देने से बच रहे हैं। कुलदीप डेढ़ साल पहले हुए म-र्ड*र केस में कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
युवती ने कार से पीछा किया, बदमाशों ने मारी गो-लि-यां
शुक्रवार को कुलदीप ऑल्टो कार (HR 94 2706) में पंजाब के तलवंडी साबो कोर्ट में मारपीट के मामले में पेशी भुगतने जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में एक युवती समेत 6 युवकों ने पहले कार से कुलदीप का पीछा किया और फिर रास्ते में घेर लिया। जान बचाने के लिए कुलदीप खेतों की तरफ भागा, लेकिन हमलावरों ने वहां उसे घेरकर सिर पर कई वार किए। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे करीब डेढ़ साल रंजिश सामने आई है। जिसके बदला लेने के लिए हत्या की गई।
गांव के गुरसेवक की ह-त्-या में पकड़ा गया था कुलदीप
यह था वो मामला, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ
22 अप्रैल 2025 को गांव मसीतां में बाइक सवार बदमाशों ने गुरसेवक सिंह और उसके दोस्त दीपक पर फायरिंग की थी। इस वारदात में गुरसेवक सिंह की मौत हो गई थी, जबकि दीपक घायल हो गया था। इस ह-त्याकां*ड में पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। उस समय कुलदीप के परिजनों ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #haryana #poltical #cmnayabsaini #hrcmnayab #haryanapoltical #viralharyana
Sirsa, Sirsa | Nov 10, 2026