⚡ **अघोषित बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण, प्रदर्शन कर जताया विरोध**
अभोली क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात मिलाकर महज **3 से 4 घंटे ही बिजली** मिल रही है, जबकि 16 से 18 घंटे तक कटौती की जा रही है।
बार-बार ट्रिपिंग से भी लोग परेशान हैं। बिजली संकट के चलते उमस भरी गर्मी में आम लोगों के साथ धान की सिंचाई को लेकर किसान भी चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की।
#Bhadohi #Abholi #ElectricityCut #बिजलीकटौती #ग्रामीण #BharatKrantiNews