मशरक में 23 को लगेगा नियोजन सह जॉब कैंप
छपरा, नगर प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा की ओर से 23 जून को नियोजन सह जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक ग्रोथ एकेडमी प्रा. लि. के केवाईपी सेंटर, दुमर्शन बंगरा, मशरक में आयोजित होगा। नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कैंप में उत्कर्ष मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव/सेल्स रिप्रेजेंटेटिव पद के लिए भर्ती की जाएगी। कंपनी ने कुल 25 रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं। #wednesdaymotivationalquotes #wednesdaymotivation
Panapur, Saran | Jun 21, 2026