थार और स्कॉर्पियो सवार बदमाशों का कहर, घर के बाहर खड़ी महिला को कुचलकर मार डाला।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में प्रतापनगर थाना क्षेत्र की कपिल विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। स्कॉर्पियो और दो थार में सवार होकर आए आरोपियों ने पहले कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई।
फिर घर से बाहर निकली 50 वर्षीय उर्मिला कुंवर को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।