Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज Suspected Ration Card, CMR, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राशन कार्ड निर्गमन सहित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य सचिव के द्वारा संदिग्ध राशन कार्डों के मामलों का नियमनुसार निष्पादन,पीडीएस से संबंधित रिक्तियों के विरुद्ध अगस्त माह में चयनित को अनुज्ञप्ति निर्गत करने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने राशन कार्ड निर्गमन,CMR से संबंधित लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन के साथ विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए, कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Sitamarhi, Bihar | Jul 20, 2026

MORE NEWS