जसवंतनगर में विधान परिषद चुनाव के दौरान चार बूथों पर 44.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत भवन परिसर में स्नातक और शिक्षक सीट के लिए वोट डाले गए। कुल 3492 मतदाताओं में से 1549 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
स्नातक सीट पर 42.35 प्रतिशत, जबकि शिक्षक सीट पर 62.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे।
जसवंतनगर से मो. आसिफ खान, डीपीएस चैनल।