लोक सेवा गुरुकुल में निःशुल्क सेमिनार 20 सितंबर को
सिविल जज एवं एडीपीओ परीक्षा की तैयारी के लिए न्यायाधीश देंगे मार्गदर्शन
----
जिला प्रशासन छतरपुर की अभिनव पहल “लोक सेवा गुरुकुल” के अंतर्गत सिविल जज एवं एडीपीओ परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार में जिला न्यायालय छतरपुर में पदस्थ न्यायाधीशगण अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी, रणनीति एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
सेमिनार का आयोजन 20 सितंबर 2026 (रविवार) को शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। इसमें सिविल जज श्री सुशील गहलोत, सिविल जज श्री रूपेश साहू तथा डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार एवं सिविल जज श्री राहुल जैन मार्गदर्शन देंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी सेमिनार में शामिल होने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए कोर्स डायरेक्टर डॉ. पी.पी. शुक्ला, मोबाइल 9893659908 पर संपर्क किया जा सकता है। सेमिनार का आयोजन सेंट्रल लाइब्रेरी, सिंचाई कॉलोनी, निकट पुराना पन्ना नाका, छतरपुर में होगा।
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur