प्लास्टिक कचरे के खिलाफ NAPSA की पहल: बहराइच सिटी ऑडिटोरियम में पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजित
प्लास्टिक कचरे को खत्म करने और पर्यावरण को बचाने के लिए बहराइच के सिटी ऑडिटोरियम में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह आयोजन नॉन-एडेडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (NAPSA) द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सीडीओ सुनील धनवंता, डीएसपी हर्षिता तिवारी, अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, जिला प्रचारक अजय जी और NAPSA चेयरमैन अजीत सिंह मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, काव्य-पाठ, भाषण और प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण के खतरनाक परिणामों को उजागर किया।
सभी वक्ताओं ने सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और बहराइच को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की।
Nagar Palika Parishad Bahraich