
देहरादून: पौड़ी शादी में कॉकटेल के लिए सप्लाई होने जा रही थी चंडीगढ़ ब्रांड की दारू! 1 लाख 32 हजार की 126 बोतलों के साथ पकड़ा गया अनिल सिंह!
बड़ा सवाल: क्या पहाड़ों में शादी बारातों में शराब का बढ़ रहा प्रचलन? क्या ये सही है या गलत?
दरअसल 18 तारीख की शाम को रूटीन चेकिंग के दौरान #सेलाकुई स्थित सारना के पास से #मुखबिर खास की सूचना पर सहसपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की टैक्सी कार सं0-PB01C-0837 टोयोटा ETIOS को चैक किया तो कार की डिग्गी मे 11 गत्ते की पेटियो के अंदर कुल 126 बोतल #अंग्रेजी #शराब #चण्डीगढ मार्का बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा कार चालक #अनिलसिंह पुत्र स्व0 दिनेश सिंह निवासी पैडूल 1530 ब्लॉक-एफ #आदर्शनगर नजदीक शिव मन्दिर नया गांव एसएएस नगर मोहाली पंजाब उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0 – 142/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह #मौहाली #पंजाब मे रहता है तथा #टैक्सी चलाता है, उक्त शराब को वह चंडीगढ़ से लाया था, जिसे वह #शादी #समारोह में सप्लाई करने के लिए #पौडी #गढवाल ले जा रहा था।
1- अनिल सिंह पुत्र स्व0 दिनेश सिंह निवासी पैडूल 1530 ब्लॉक-एफ आदर्शनगर नजदीक शिव मन्दिर नया गांव, एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब, उम्र 44 वर्ष
बरामदगी
1-अलग-अलग ब्राण्ड की कुल 11 पेटियो मे कुल 126 बोतल अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का
(कीमत करीब 1 लाख 32 हजार रुपए)
2- कार सं0-PB01C-0837 टोयोटा ETIOS रंग सफेद
#पुलिसटीम
1- उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ०उ०नि० उमेद असवाल
3- का० सुधीर कुमार
4- का० संजीत कुमार