बिहार में 2 रुपये में इलाज की सुविधा, 598 शहरी हेल्थ सेंटरों को मंजूरी
बिहार में शहरी इलाकों के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत केंद्र सरकार ने राज्य में 598 नए शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें 164 Urban Primary Health Centres (UPHC) और 434 Urban Health & Wellness Centres (UHWC) शामिल हैं।
इन केंद्रों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त मिलेंगी, जबकि OPD में दिखाने के लिए सिर्फ 2 रुपये का पर्चा/सुविधा शुल्क देना होगा। UPHC का OPD समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक और UHWC का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बताया गया है।
यह सुविधा खासकर शहरी गरीब और स्लम इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से है।