
फतेहाबाद, (बोस्ती) की बेटी पूजा ने एशियन गेम्स में गाड़े झंडे रचा इतिहास, हाई जंप में जीता ब्रोंज मेडल....
फतेहाबाद। अपनी प्रतिभा और कड़े परिश्रम के दम पर बोस्ती गांव की 19 वर्षीय होनहार एथलीट पूजा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में पूजा ने ओपन हाई जंप (ऊंची कूद) स्पर्धा में 1.84 मीटर की शानदार छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और देश की झोली में ब्रोंज मेडल (कांस्य पदक) डाला।
प्रतियोगिता में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। उज्बेकिस्तान की एथलीट बर्नोखोन ने 1.90 मीटर ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक (गोल्ड) अपने नाम किया, जबकि कजाकिस्तान की एथलीट क्रिस्टीना ने 1.87 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया। पूजा स्वर्ण पदक से महज 6 सेंटीमीटर से चूक गईं। हालांकि इस मामूली अंतर को लेकर गांव के खेल प्रेमियों में थोड़ी मायूसी जरूर रही, लेकिन एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर बेटी के इस शानदार और हरफनमौला प्रदर्शन पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है।
#asiangames #fatehabad #longjump #bronzemedal #takkartoday #sirsa #haryanamedal #poojasijngh #bostipooja #congrats
Sirsa, Sirsa | Sep 30, 2026