
➡️ स्वामित्व योजना प्रगति पर कलेक्टर का कड़ा रुख, फील्ड पर रहकर काम पूरा करने के दिए निर्देश
स्वामित्व अधिकार निष्पादन योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मैदानी अमले को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और सभी अधिकारियों को तुरंत फील्ड पर उतरने के कड़े निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल दफ्तरों तक सीमित न रहें। सभी अधिकारी सीधे अपने-अपने हल्कों में पहुंचे और वहां स्वामित्व योजना से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े जितने भी पेंडिंग इश्यू या बाधाएं हैं, उन्हें मौके पर ही निराकृत कराएं।
योजना के तहत रजिस्ट्री प्रक्रिया में देरी पर कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीईओ खुद जनपद पंचायतों और गांवों का दौरा करें। जहां-जहां अब तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है, वहां संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक से तुरंत काम शुरू कराएं।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने साफ शब्दों में कहा कि स्वामित्व योजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें सभी सक्रिय रहकर कार्य करें।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री रवीश श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar