
सुरसंड के ऐतिहासिक रानी मंदिर में भव्य पंडाल बनाकर हुई मां श्यामा काली की पूजा, नेपाल सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु
सुरसंड: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सुरसंड नगर पंचायत मुख्यालय में दीपावली के पावन अवसर पर मां श्यामा काली की पूजा धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में आयोजित की गई। इस वर्ष ऐतिहासिक रानी मंदिर (स्वर्ण मंदिर) परिसर में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर मां श्यामा काली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां पांच दिवसीय पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया,
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां श्यामा काली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पड़ोसी देश नेपाल के अलावा परिहार, बाजपट्टी सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा।
पूजा के धार्मिक अनुष्ठान में पूजक प्रवीण झा उर्फ मुन्ना, आचार्य विजयकांत झा, सहायक आचार्य कोटेश्वर झा, दीनबंधु मिश्र, श्रवण मिश्रा एवं राघवेन्द्र ओझा उर्फ टन टन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में मां काली पूजा समिति के संरक्षक सह पूर्व मुखिया शोभित राउत, उपसंरक्षक सह पूर्व मुखिया मुकेश राय, अध्यक्ष सह पूर्व सरपंच उदय राय, उपाध्यक्ष एवं पूर्व वार्ड पार्षद उमाशंकर राय, सचिव मनोज भंडारी, उपसचिव चैन किशोर राउत, कोषाध्यक्ष सुनील साह ,पूजक प्रवीण झा उर्फ मुन्ना सहित रामटहल राउत, महेश्वर झा, विल्ट राय विहंगम,पूर्व सरपंच गोपाल वारिक,फकीरा राम, कुंदन कुमार,कुणाल कुमार,मिथिलेश झा, ललन कुमार,किशुन राउत, लाला राउत,रामकृष्ण पोद्दार, कपीन्द्र गिरी,दीपक कुमार, राजकपूर राउत समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
मां श्यामा काली की पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। पांच दिवसीय आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां श्यामा काली से परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।