
सीएलसी निदेशक श्रवण चौधरी बने एमआरपीएल के स्वतंत्र निदेशक
सीकर। सीएलसी निदेशक एवं भाजपा नेता श्रवण चौधरी को देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।
चौधरी ने नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एमआरपीएल जैसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम के बोर्ड में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निदेशक के रूप में संस्था के सुशासन, पारदर्शिता, रणनीति, जोखिम प्रबंधन और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से योगदान देने का प्रयास करेंगे।
एमआरपीएल पेट्रोलियम रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। शिक्षा क्षेत्र में लंबे अनुभव और सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका के साथ यह नियुक्ति चौधरी के कार्यक्षेत्र का महत्वपूर्ण विस्तार मानी जा रही है।
नियुक्ति पर सीएलसी परिवार, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।
#SikarSandesh #Sikar #RajasthanNews
Sikar, Sikar | Aug 21, 2026