
बाँदा में SIR के विरोध में सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
बाँदा में समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन और जुलूस निकाला।
सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने, किसी मतदाता का नाम हटाने से पहले उसे सूचना देकर अपना पक्ष रखने का अवसर देने और हटाए गए नामों के स्वतंत्र सत्यापन सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मत का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
📍 बाँदा | 5 अक्टूबर 2026
#Banda #SamajwadiParty #SIR #VoterRights #Loktantra
Banda, Banda | Oct 5, 2026