
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो परीक्षाएं रद्द ।। फिर उठे पेपर लीक पर सवाल
देहरादून - उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय ने दो विषयों की परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। साथ ही पेपर लीक के आरोपी सहायक प्रोफेसर को आगामी सात वर्षों तक विश्वविद्यालय की सभी परीक्षा संबंधी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय की ओर से गठित जांच समिति और संबंधित संस्थान की आंतरिक जांच में यह पुष्टि हुई कि बाहरी प्रश्नपत्र निर्माता आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन पोर्टल पर साझा किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षाएं निरस्त कर दीं।
इन संस्थानों में दोबारा होगी परीक्षा
दोबारा परीक्षा निम्न संस्थानों में आयोजित की जाएगी—
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल
तुलाज इंस्टीट्यूट, देहरादून
विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट
रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की
शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून
जयराम भाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
माया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, टिहरी
नन्ही परी सीमाांत इंजीनियरिंग संस्थान, पिथौरागढ़
वूमेन्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपेश्वर
विश्वविद्यालय ने कहा है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वही सवाल यह उठ रहे हैं आखिर पेपर लीक मामले कब रुकेंगे
?
#uttarakhand #pahad #top #news