
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 05 अगस्त 2026
*मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 05 अभियुक्त गिरफ्तार
**वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के *खिलाफ प्रशासन सख्त**
समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में मधेपुरा थानांतर्गत आनंद बिहार कॉलोनी, वार्ड नंबर -03, बीपीएससी एंड सीटीईटी चाय अड्डा नामक दुकान में छापामारी करते हुए लगभग 07.100 लीटर अवैध कौड़ीनयुक्त कफ़ सिरप बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त विभाष कुमार एवं विधि विरुद्ध किशोर "पुष्पक कुमार" को गिरफ़्तार कर, मुरलीगंज थानांतर्गत जोरगामा पंचायत भवन के पास छापामारी करते हुए लगभग 21 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त भवेश कुमार को गिरफ़्तार कर, बिहारीगंज थानांतर्गत चण्डिका स्थान के पास छापामारी करते हुए लगभग 04.500 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त रौशन कुमार को गिरफ़्तार कर अभियोग दर्ज कर उसके विरूद्व विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 01 व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया। इस प्रकार कुल 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar