Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में शहीद राजनाथ का योगदान अतुलनीय : सुरेन्द्र सिंह कुंवर सिंह कॉलेज में शहीद राजनाथ की 42वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आरा। आरा शहर के गौसगंज स्थित कुंवर सिंह कॉलेज के संस्थापक स्व. शहीद राजनाथ की 42वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि स्व. राजनाथ ने शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद राजनाथ ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आजीवन संघर्ष किया। शिक्षा के प्रसार और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उपस्थित सभी लोगों ने शहीद राजनाथ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद राजनाथ को नमन किया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, अर्जुन सिंह, अवधेश सिंह, प्रकाश सिंह, छोटे बहादुर सिंह, विजय सिंह, रविंद्र पांडे, विजय यादव, लाल बाबू सिंह, सत्यनारायण राम, अरुण राय, विक्की सिंह, संजय जैन समेत अन्य मौजूद थे।

Arrah, Bhojpur | Jun 5, 2026

MORE NEWS