Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4399 दिन का कार्यकाल, पूर्व पीएम पंडित नेहरू का रिकॉर्ड टूटा: भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर: कांग्रेस बोली- यह स्वघोषित रिकॉर्ड है नरेंद्र मोदी ने 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के पास था। वे 4398 दिनों तक इस पद रहे। मोदी का पीएम के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है। पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर सभी पूरे देश में NDA और भाजपा के नेता, सांसद, केंद्रीय मंत्री मंदिरों में पूजा कर रहे हैं, हवन कर रहे हैं। पीएम मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम बने: दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे। इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई। संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना। इसके बाद पूर्व पीएम नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे। ये कार्यकाल 4398 वें दिन का रहा था। इस तरह निर्वाचित पीएम के तौर पर मोदी 4399 दिन के साथ पूर्व पीएम नेहरू से आगे निकल गए हैं। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बुधवार को आज दोपहर 3 बजे एनडीए की अहम बैठक होगी। भारत मंडपम में होने वाली बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में मोदी के इस रिकॉर्ड पर बधाई प्रस्ताव पारित होगा। इसके साथ ही 'विकसित भारत-2047' के रोडमैप, केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास परियोजनाओं, 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। वहीं, मोदी के रिकॉर्ड पर कांग्रेस ने कहा- यह खुद से घोषित और संदिग्ध तरीके से गढ़ी गई उपलब्धि है। मोदी भारत के गले में ‘चक्की का पत्थर’ बन गए हैं। उनके कार्यकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

Orai, Jalaun | Jun 10, 2026

MORE NEWS

मंत्री संजय सिंह गंगवार बोले गन्ना उत्पादन बढ़ेगा तो बुंदेलखंड में मिल पर होगा विचार

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बुंदेलखंड में चीनी मिलों की कमी, बंद एयरपोर्ट, डीएपी की उपलब्धता, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा विवाद जैसे अन्य मुद्दों पर उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। इस बीच उन्होंने कई सवालों पर सीधे जवाब देने से बचते हुए पिछली सरकारों और विपक्ष को भी निशाने पर लिया। सुनिये क्या कुछ कहा मंत्री संजय सिंह गंगवार ने।

मंत्री संजय सिंह गंगवार बोले गन्ना उत्पादन बढ़ेगा तो बुंदेलखंड में मिल पर होगा विचार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बुंदेलखंड में चीनी मिलों की कमी, बंद एयरपोर्ट, डीएपी की उपलब्धता, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा विवाद जैसे अन्य मुद्दों पर उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। इस बीच उन्होंने कई सवालों पर सीधे जवाब देने से बचते हुए पिछली सरकारों और विपक्ष को भी निशाने पर लिया। सुनिये क्या कुछ कहा मंत्री संजय सिंह गंगवार ने।

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026

सड़क पर विवाद के बाद हुई थी मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में सड़क पर विवाद ने दुखद रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को दो पक्षों के बीच सड़क पर आकस्मिक रूप से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। मारपीट में शशिप्रभा नामक महिला के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कोई विवाद नहीं था। सभी लोग एक ही गांव और एक ही बिरादरी से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर हुए आकस्मिक विवाद के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल, दयाराम, हलकू और बबलू शामिल हैं। इस प्रकरण पर सुनिये क्या कहा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सिंह सोनी ने।

सड़क पर विवाद के बाद हुई थी मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में सड़क पर विवाद ने दुखद रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को दो पक्षों के बीच सड़क पर आकस्मिक रूप से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। मारपीट में शशिप्रभा नामक महिला के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कोई विवाद नहीं था। सभी लोग एक ही गांव और एक ही बिरादरी से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर हुए आकस्मिक विवाद के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल, दयाराम, हलकू और बबलू शामिल हैं। इस प्रकरण पर सुनिये क्या कहा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सिंह सोनी ने।

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026

पुलिस अधीक्षक/आयोजक सचिव जनपद जालौन श्री विनय कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में 29 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता- 2026 का शुभारम्भ किया गया । https://t.co/MTuTN24pbZ

पुलिस अधीक्षक/आयोजक सचिव जनपद जालौन श्री विनय कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में 29 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता- 2026 का शुभारम्भ किया गया । https://t.co/MTuTN24pbZ

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026