बख्तियारपुर के गणेश चौक के पास रात में बैटरी रिक्शा और फोर व्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई।
10 दिसंबर की रात करीब 9 बजे हुए हादसे में चालक कृष्णा राय और हकीकतपुर निवासी मुनेश्वर प्रसाद सिंह घायल हुए। दोनों के सिर में गहरी चोट बताई गई, जिसके बाद प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर किया गया।
चालक के मुताबिक वह रवाईच ठाकुरबारी से पैसेंजर लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रही चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी।
सूचना पर SI शंभू शर्मा अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।