#नन्हे पौधे, नन्ही मुस्कान
#हटवाल गांव में लोकपर्व हरेला पर #मेरा वृक्ष, मेरा मित्र के तहत किया वृक्षारोपण।
#थत्यूड/सकलाना। आज उत्तराखंड के #लोकपर्व हरेला के अवसर पर #ग्राम पंचायत #हटवाल गांव में वृहद वृक्षारोपण किया गया। जिसमें हरेला के अवसर पर सभी से एक एक वृक्ष मित्र के रुप में रोपित करने का आवाहन किया गया। #सामाजिक कार्यकर्ता #अनिल हटवाल ने बताया कि हरेला उत्तराखंड का लोकपर्व है, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण हरेला का शाब्दिक अर्थ हरियाली है। यह त्योहार मानसून (सावन) के आगमन का सूचक है। पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए इस दिन व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाता है, लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। #धार्मिक मान्यता में हरेला पर्व भगवान शिव और पार्वती के विवाह और उनकी आराधना से भी जुड़ा है। यह प्रकृति के साथ संतुलन और खुशहाली का भी प्रतीक माना गया है। वृक्षारोपण में आरूषी, मीरा, दिव्य, ज्योति, अंशुल, वरूण, दीपक, आरूष, ईशांत आदि उपस्थित थे।