रोजी-रोटी के लिए गया था सूरत, छत से गिरकर गंगटी के लाल की दर्दनाक मौत।
औरंगाबाद। परिवार की आर्थिक मदद के लिए गुजरात के सूरत में फैक्ट्री में काम कर रहे औरंगाबाद शहर के वार्ड-31, गंगटी निवासी रोहित कुमार उर्फ विक्की ठाकुर (पिता - मुरारी ठाकुर) की रविवार अहले सुबह दर्दनाक मौत हो गई।
नाइट शिफ्ट के बाद क्वार्टर लौटकर खाना खाने के बाद वह फ्रेश हवा के लिए छत पर टहलने गया था, तभी पैर फिसलने से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक अविवाहित था।
खबर मिलते ही गंगटी मोहल्ले में मातम पसर गया है। परिजन सूरत से शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
#Aurangabad #Gangti #Surat #TragicDeath #24NewsLive