Public App Logo
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) संस्करण 6.0 को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और नए हवाई अड्डों व हेलीपैड के विकास पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सबेया (गोपालगंज), फारबिसगंज (अररिया), किशनगंज, सारण और उलाव (बेगूसराय) में हवाई अड्डों के विकास का काम तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अलावा औरंगाबाद, बांका, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा और सीतामढ़ी में नए हवाई स्थल या हेलीपैड विकसित करने की संभावनाओं पर काम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने राजगीर-गया, सासाराम-कैमूर और शाहाबाद क्षेत्र में हेलीपैड विकसित करने की योजना को लेकर भूमि उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं पर कार्रवाई तेज करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से बिहार में पर्यटन, व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने से देश-विदेश से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। - Begusarai News