मोकामा विधायक अनंत सिंह बोले - जनता मालिक है, जनता भगवान है, हमारी जीत होगी*
मोकामा विधायक अनंत सिंह पत्रकारों से बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने चुनाव, जनता और चुनावी माहौल को लेकर अपनी बात रखी।
अनंत सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि चुनाव में _"जनता मालिक है, भगवान है"_। जीत दुकान में नहीं मिलती, जीत जनता में है। उन्होंने दावा किया कि हमारी जीत होगी और अंतिम फैसला जनता का होगा।
निष्पक्षता पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने साफ कहा कि लोग कहते हैं सरकार बेईमानी कर लेगी, ये गलत बात है। _कोई बेईमानी नहीं होगी_, क्योंकि ये जनता का वोट है। अगर कोई बेईमानी करेगा तो जनता जवाब दे देगी। ऐसी गलती कोई नहीं करेगा।
चुनावी माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि _कहीं कोई तनाव का माहौल नहीं है_। सब कुछ सामान्य है, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
*बाइट - अनंत सिंह, विधायक, मोकामा*
Rajauli, Nawada | Oct 23, 2026