#BreakingNews मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां लता बाई नाम की एक बुजुर्ग महिला का 13 सितंबर को अस्पताल में निधन हो गया। उनके चार सगे बेटे हैं, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद किसी ने भी शव लेने या अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। नतीजतन, उनका शव 3 दिन तक अस्पताल के शवगृह में ही रखा रहा।
जानकारी के मुताबिक, लता बाई ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी से एक फ्लैट खरीदा था। आरोप है कि बेटों ने वह फ्लैट अपने नाम करवा लिया और मां को घर से बेघर कर दिया। सड़क पर भटकने के बाद, पिछले 8 महीनों से वे समाजसेवियों की मदद से एक वृद्धाश्रम में रह रही थीं।
अंततः जब बेटों ने मुखाग्नि देने से साफ मना कर दिया, तो 'जानकी वृद्धाश्रम' और 'प्रीयु फाउंडेशन' के सदस्यों ने आगे आकर बुधवार को रीजनल पार्क मुक्तिधाम में हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया।
#foryouシ #everyoneシ゚ #fbviral #facebookviral #fb #flowerlovers #trendingpost #flowers #nonfollowers #viralpost #trendingnow #tranding #trend