
661 करोड़ के घोटाले का आरोपित वधवा जेल से अस्पताल आया इलाज के बहाने, होटल में मस्ती करते काबू; SI-ASI समेत पांच गिरफ्तार
हरियाणा समेत चंडीगढ़ में हुए 661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में जेल में बंद आरोपित विक्रम वधवा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय होटल में मौज कराने का मामला सामने आया है।
मामले का खुलासा होने पर चंडीगढ़ पुलिस लाइन के एसआई जगमेर, एएसआई सरेंद्र, विक्रम वधवा के बेटे और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप है कि वधवा इलाज के बहाने जेल से बाहर आया था, लेकिन अस्पताल जाने के बजाय वह अपने रिश्तेदार के होटल में पहुंच गया। यहां वह मस्ती कर रहा था। सूचना मिलने ही वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे उसे मस्ती करते दबोच लिया।
वधवा का होटल तक पहुंचने में साथ देने के आरोप में एसआई, एएसआई समेत पांच लोगों को भी तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ऐसे में जेल से बाहर लाने और अस्पताल के बजाय होटल पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि विक्रम को अस्पताल ले जाने की अनुमति किस आधार पर दी गई थी और रास्ते में उसे होटल तक कैसे पहुंचाया गया। गिरफ्तार किए गए पुलिस अफसरों और वधवा के बेटे समेत उसके साथियों से पूछताछ की जा रही।
अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस लापरवाही के पीछे किसकी भूमिका थी। मामले में आगे और कार्रवाई होने की संभावना है।
#chandigarhnews #haryananews #panchkulasocialmedia