शासकीय आईटीआई में प्रवेश के प्रथम चरण का 11 जुलाई अंतिम दिवस, समय पर पूरी करें प्रवेश प्रक्रिया
======================================
शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा के प्राचार्य श्री शुभम निमजे ने बताया कि प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार के तहत शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में 8 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक प्रथम राउंड की प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। 11 जुलाई 2026 प्रथम राउंड की प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिवस है।
उन्होंने बताया कि प्रथम राउंड में जिन अभ्यर्थियों को ट्रेड आवंटित हुई है, वे अपना अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कराकर, मूल दस्तावेज एवं उनकी दो-दो फोटो प्रतियों सहित 11 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे तक शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा स्थित हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh