
बाईपास ब्रिज के सुधार का कार्य पूरा
5 जून से आवागमन के लिए खुलेगा
_________________
रीवा बायपास में स्थित पुराने बीहर नदी के ब्रिज का सुधार कार्य पूरा हो गया है। इसमें वाहनों का आवागमन 5 जून को सुबह 6 बजे से आरंभ हो जाएगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रभारी संभागीय प्रबंधक अंशुल करोड़िया ने बताया कि पुल में बेयरिंग लगाने तथा सुधार के सभी कार्य पूरे हो गए हैं। विशेषज्ञों की निगरानी में इसके टेस्टिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। पुल में 5 जून को सुबह 6 बजे से नियंत्रित तरीके से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभी इससे वाहन अधिकतम 20 किलोमीटर की गति से निकलेंगे। ब्रिज से वाहनों के आवागमन के शुरू हो जाने से शहर में वाहनों का दबाव घटेगा। अब भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं है। जिन वाहनों को रीवा शहर में प्रवेश की आवश्यकता नहीं वे बाईपास मार्ग का उपयोग करके प्रयागराज, बनारस, मिर्जापुर, सीधी, शहडोल की ओर जा सकते हैं। बाईपास मार्ग के शुरू हो जाने से शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla
#JansamparkMP #रीवा #Rewa