
**मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कंटेनर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत**
• दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई।
• घटना रामगढ़-गुहियाजोड़ी मुख्य मार्ग स्थित कुसुमडीह संथाली टोला मोड़ के समीप हुई।
• जानकारी के अनुसार ईंट लदे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को टक्कर मार दी।
• हादसे में महुबना गांव निवासी 60 वर्षीय प्रतिमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके साथ चल रही जमुना देवी को आंशिक चोटें आईं।
• परिजनों ने गंभीर रूप से घायल प्रतिमा देवी को इलाज के लिए दुमका पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
• घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
• लगातार दो दिनों में क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है।
• स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की है।
• समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।
• बताया गया कि मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
#Dumka #Ramgarh #RoadAccident #BreakingNews #DumkaNews #JharkhandNews #MorningWalk #AccidentNews #RoadSafety #TrafficSafety #LocalNews #Jharkhand #LatestNews #Mahubna #Kusumdih