Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

कलेक्टर के निर्देश पर खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन कार्रवाई जारी सिंगरौली, 9 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाते हुए अवैध खनिज परिवहन करने वाले तीन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा बिना अभिवहन पास (ट्रांजिट पास) के बोल्डर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर उसे सुरक्षार्थ पुलिस थाना मोरवा में खड़ा कराया गया। इसी प्रकार सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 0115 एवं एमपी 66 जी 2132 को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस चौकी सासन में खड़ा कराया गया। खनिज विभाग द्वारा बताया गया है कि जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

MORE NEWS