
-#ड्रेनेज पाइप न लगाने वालों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन, राहगीरों की सुरक्षा को लेकर E.O.खेमचंद वर्मा ने दी चेतावनी …
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#बरसात के मौसम में घुमारवीं शहर के कई भवन मालिकों की लापरवाही राहगीरों और शहर की सड़कों के लिए मुसीबत बन गई है। नगर परिषद घुमारवीं के 9 वार्डों में सैकड़ों घरों और दुकानों की छतों से बारिश का पानी सीधा सड़कों और गलियों में गिर रहा है। अधिकतर भवनों में छत से नाली तक ड्रेनेज पाइप नहीं लगाई गई है, जिसकी वजह से गलत ढंग से लगाए गए पाइपों से पानी सीधा सड़क पर बह रहा है।
-#लगातार हो रही बारिश से जहां सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों के ऊपर अचानक पानी गिरने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के कुछ धन्नासेठों द्वारा भी इस तरह से पानी सड़कों पर छोड़ा जा रहा है, जिससे नालियां जाम और सड़कें टूटने की शिकायतें बढ़ गई हैं।
-#लापरवाह भवन मालिकों को भेजें जाएंगे नोटिस..
-#इस समस्या को देखते हुए नगर परिषद घुमारवीं ने अब कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है। नगर परिषद ऐसे भवन मालिकों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करेगी। नोटिस में उन्हें जल्द से जल्द बारिश के पानी की निकासी के लिए छत से सीधे नाली तक ड्रेनेज पाइप डालने के निर्देश दिए जाएंगे। अगर व फिर भी नहीं माने तो क्रमबद्ध तरीके से सूची तैयार की जाएगी और उनके बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
-#नगर परिषद का कहना है कि यह कदम शहर को स्वच्छ रखने, सड़कों को बचाने और आम जनता को राहत देने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने सभी भवन मालिकों से अपील की है कि वे मानसून के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए तुरंत अपने भवनों में उचित जल निकासी की व्यवस्था करें।
-#नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा ने कहा कि शहर में काफी ऐसे घर और दुकानें हैं जिन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए छत से प्रॉपर ड्रेनेज पाइप नहीं डाली है और सारा पानी सीधा सड़कों गलियों में गिरकर आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी करता है। पहले लोगों से आग्रह किया जाता है कि पानी ड्रेनेज पाइप के माध्यम से उतारा जाएं। अन्यथा अगर लोग नहीं माने तो जल्द ही ऐसे लोगों की सूची बनाकर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा ताकि समय के अंदर इस ड्रेनेज पाइप को डाल सके। नोटिस सौंपने के बाद भी अगर नहीं माने तो नियमानुसार उनके बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।