गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन की प्रधानाचार्या को एक्सीलेंस अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया
सोलन, 6 अगस्त 2026।
अमर उजाला द्वारा होटल हॉलिडे होम, शिमला में आयोजित अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड–2026 समारोह में गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विद्यालय के प्रभावी नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षण संस्थानों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण, नवाचारपूर्ण शिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रबंधन के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे गुरुकुल परिवार के लिए गर्व का विषय बताया।