Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

नेपाल की बारिश से एक बार फिर उफनाई गंडक एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा बगहा/वाल्मीकिनगर:- नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब गंडक नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और स्थिति को देखते हुए गंडक बराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद गंडक नदी उफान पर बहने लगी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंडक बराज नियंत्रण कक्ष में अभियंताओं ने चौकसी बढ़ा दी है, जबकि तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नेपाल में जारी भारी वर्षा के कारण गंडक नदी में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। जलस्तर में अचानक आई तेजी ने एक बार फिर बाढ़ की आशंका को प्रबल कर दिया है। कुछ दिन पहले नदी का जलस्तर घटने से लोगों को राहत मिली थी और हालात सामान्य होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब दोबारा बढ़ते जलस्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गंडक नदी के किनारे बसे गांवों के लोग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन भी संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड में है। बराज नियंत्रण कक्ष से जल प्रवाह की पल-पल निगरानी की जा रही है ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। वाल्मीकिनगर मौसम विभाग के पर्यवेक्षक पंकज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे गंडक नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।

Bagaha, West Champaran | Jul 10, 2026