पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान,
231 ग्राम पंचायतों के 696 मतदान केंद्रों पर 14 एवं 16 नवंबर को होगा मतदान
13 नवंबर को चार स्थानों से होगी मतदान दलों की रवानगी
चूरू, 12 नवम्बर। चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर शामिल हैं। इन पंचायत समितियों में कुल 231 ग्राम पंचायतें, 114 पंचायत समिति वार्ड तथा 2001 ग्राम पंचायत वार्ड हैं एवं 696 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। चतुर्थ चरण में कुल 6,40,195 मतदाता हैं, जिनमें 3,29,702 पुरुष, 3,10,490 महिला तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
#churu #tharkiawaazajay #sujangarh #taranagar #Ratangarh
Churu, Churu | Nov 12, 2026