
#पूर्व नेता #प्रतिपक्ष #रामगोबिंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
#बलिया समाजवादी पार्टी के सिकंदरपुर कार्यालय पर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी के नेतृत्व में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. राम गोबिंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और समाजवादी आंदोलन में योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि चौधरी साहब ने अपने संघर्ष और समर्पण के बल पर नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद को हासिल किया। उन्होंने छात्र राजनीति से ही समाजवाद की अलख जगाने का कार्य शुरू कर दिया था। आपातकाल के दौरान वे लगातार 22 महीने जेल में रहे। उन्होंने जय प्रकाश नारायण से सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सीख ली, जिसने उनके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
श्री रिज़वी ने कहा कि राम गोबिंद चौधरी ने चंद्रशेखर जी और नेताजी के साथ लंबे समय तक कार्य किया तथा आजीवन समाजवाद के झंडे को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, "जब भी मुझसे मिलते थे, मेरा हौसला बढ़ाने का काम करते थे। मैं उन्हें अपना गार्जियन मानता था। जब कभी मुझे राजनीतिक या पारिवारिक अड़चनों का सामना करना पड़ा, तब-तब चौधरी साहब ने मेरा मार्गदर्शन किया। उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। आज पूरा प्रदेश उनके निधन से मर्माहत है।"
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. मदन राय, मुन्नी लाल यादव, गुरुजलाल राजभर, प्रेम प्रकाश राय, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, हरिकृष्ण पासवान, नंदू चौहान, अरविंद चौहान, रामकेवल प्रजापति, मीरा देवी, पवित्री देवी, धनंजय सिंह, बबलू सिंह, विनोद सिंह, शिवजी त्यागी, लालबाबू यादव, देवनारायण, हृदय यादव, राजू यादव, कृष्ण कुमार (बुड्ढा), राधेश्याम राजभर, चुन्नू सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी यादव ने की, जबकि संचालन बीरबहादुर वर्मा ने किया।
#रामगोविंद_चौधरी
#सर्वदलीय_श्रद्धांजलि_सभा
#श्रद्धांजलि_सभा
#रामगोविंद_चौधरी_को_श्रद्धांजलि
#सिकन्दरपुर
#बलिया
#बलिया_न्यूज़
#जनसेवा
#समाजसेवा
#सर्वदलीय_सभा
#भावपूर्ण_श्रद्धांजलि
#उत्तरप्रदेश
#राजनीति
#बलिया24न्यूज़